फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बीएलए बनाने में कांग्रेस व आप फिसड्डी

Sun, 01 Feb 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर सियासी दल संजीदा नहीं हैं। राजनीतिक पर्टियों की इस काम में लापरवाही की पोल निर्वाचन विभाग के आंकड़े खोल रहे हैं। बीएलए की नियुक्ति में कई सियासी दलों की बेपरवाही सामने आई है। कांग्रेस बीएलए नियुक्त करने में भाजपा, सपा और बसपा से फिसड्डी साबित हुई है। आम आदमी पार्टी सिर्फ 15 बूथों पर एजेंट बना सकी है। सीपीआई (एम), एनपीपी और अपना दल एक भी बूथ पर अपना बीएलए नियुक्त नहीं कर पाई हैं।
विज्ञापन

जिले की नौ विधानसभाओं में कुल 3844 बूथ हैं। निर्वाचन आयोग ने एसआईआर में सहयोग और निगरानी के लिए सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को प्रत्येक बूथ पर अपना एक-एक बीएलए नियुक्त करने का मौका दिया है। इनमें भाजपा और सपा ने बराबर संख्या में 3644 जबकि बसपा ने 3391 बूथों पर अपने एजेंट नियुक्त किए हैं। एसआईआर को लेकर देशभर में गड़बड़ियों का शोर मचा रही कांग्रेस सिर्फ पांच विधानसभा क्षेत्रों के 1074 बूथों पर ही अपने एजेंट नियुक्त कर सकी है। आम आदमी पार्टी सदर व महमूदाबाद में 15 बीएलए नियुक्त कर पाई है।



विधानसभा क्षेत्रवार पार्टियों के बीएलए
विधानसभा क्षेत्र भाजपा सपा बसपा कांग्रेस

महोली- 443 443 441 00

सीतापुर- 461 461 421 71
हरगांव- 390 390 208 354
मिश्रिख- 398 398 398 213
लहरपुर- 399 399 398 00
बिसवां- 392 392 388 40
सेवता- 371 371 369 00
महमूदाबाद- 394 394 374 00
सिधौली- 396 396 394 396



किसी दल ने नहीं दाखिल किया दावा और आपत्ति
सभी राजनीतिक दलों को प्रत्येक बूथ पर बीएलए बनाने का मौका दिया गया। जिस पार्टी ने जितने एजेंट बनाए उसका ब्यौरा आयोग की बेवसाइट पर दर्ज किया गया है। किसी पार्टी ने 30 जनवरी तक कोई दावा और आपत्ति दाखिल नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीना बहुगुणा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें