फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आठ दिवसीय सट्टा प्रदर्शन मेले का समापन

Wed, 23 Sep 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। सहकारी गन्ना विकास समिति हरगांव के प्रांगण में चल रहे आठ दिवसीय समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले का मंगलवार को समापन हो गया। मेले का समापन जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और गन्ना सट्टों में संशोधन, नए सट्टे के लिए आवेदन तथा उपज बढ़ोतरी के लिए रसीदें कटवाईं।
विज्ञापन

मेले में किसानों की सुविधा के लिए समिति परिसर में अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। यहां किसानों की समस्याओं और अभिलेखों की जांच कर मौके पर ही समाधान कराया गया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, सचिव आनंद प्रकाश दुबे, अधिशासी उपाध्यक्ष गन्ना केपी सिंह और संजीव राणा ने काउंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित गन्ना पर्यवेक्षकों को किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के िर्देश दिए गए।
समिति सचिव एपी द्विवेदी ने बताया कि सट्टा सुधार के लिए मेले में कुल 958 आवेदन प्राप्त हुए थे। जांच के बाद 863 सट्टों में सुधार कराया जा चुका है, जबकि 95 आवेदनों की जांच प्रक्रिया अभी जारी है। इसके अलावा नए सदस्य बनने के लिए भी किसानों ने आवेदन किए। किसानों ने गन्ने की उपज बढ़ाने के लिए आवश्यक रसीदें भी कटवाईं। वहीं, लखनऊ मुख्यालय से पहुंचे डीसीओ अजय कुमार सिंह, मंजू यादव व बिहार से आए डीसीओ विकास कुमार, सुनीत कुमार और नितिन कुमार ने भी मेले का निरीक्षण किया। समापन अवसर पर यूनुस खां, मनीष कुमार, राजेश पटेल, पंकज सिंह समेत समिति के अधिकारी-कर्मचारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें