फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एक क्लिक पर मिलेगी ई रिक्शा चालक की पूरी जानकारी

Fri, 30 Jan 2026 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कोडिंग व्यवस्था का शुभारंभ करते राज्यमंत्री व अन्य।
विज्ञापन
सीतापुर। अब ई रिक्शा की पूरी जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी। नगरपालिका सीतापुर में शुक्रवार को इसकी शुरुआत हुई। 800 ई रिक्शा चालकों को कलर कोडिंग नंबर प्लेट वितरित की गईं। साथ ही प्रत्येक ई रिक्शा का रूट भी निर्धारित कर दिया गया है। नगरपालिका व यातायात पुलिस की पहल से अब शहर में जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नगरपालिका सीतापुर में दो हजार ई रिक्शा पंजीकृत किए गए हैं। इन सभी को अब तय रूटाैं पर ही चलना होगा। प्रत्येक ई रिक्शा को कलर कोडिंग नंबर प्लेट का वितरण शुरू करवा दिया गया है। इस नंबर प्लेट पर एक क्यूआर कोड छपा है। इस कोड को स्कैन करके कोई भी पूरी जानकारी ई रिक्शा की आसानी से हासिल कर सकेगा। इसमें ई रिक्शा का रुट, चालक का नाम, मोबाइल नंबर, लाइसेंस सहित तमाम जानकारी अपलोड की गई है।
नगर पालिका परिषद सीतापुर के सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी ने बताया कि इससे शहर में बेहतर तरीके से ई रिक्शा का संचालन हो सकेगा। इस कार्यक्रम में नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू, सीतापुर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, उनके प्रतिनिधि नमींद्र अवस्थी, मुनींद्र अवस्थी व अन्य ने ई रिक्शा चालकों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


बेहतर है पहल
प्रशासन की यह पहल बहुत ही सराहनीय है। इससे रूट तय होने से मारामारी नहीं रहेगी। वहीं, बेवजह चालान कटने की समस्या से भी निजात मिलेगी।
सलमान, चालक
मिलेगी सुविधा
कलर कोडिंग होने से अब यात्रियों को भी पता चल सकेगा कि उनके रूट पर कौन ई रिक्शा जा रहा है। साथ ही सवारियों को भी ई रिक्शा की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
समसुद्दीन, चालक

बेहतर होगी यातायात व्यवस्था
शहर में व्यवस्थित तरीके से यातायात संचालन के लिए पहल की गई है। प्रत्येक ई रिक्शा का पंजीकरण करवाकर कलर कोडिंग नंबर प्लेट दी जा रही है। इससे आसानी से ई रिक्शा की ट्रैकिंग हो सकेंगी।
फरीद अहमद, यातायात निरीक्षक

यहां भी लागू हुई व्यवस्था
महमूदाबाद में पालिका कार्यालय में विधायक आशा मौर्य की मौजूदगी में ई रिक्शा चालकों को कलर कोड वितरित किए गए। विधायक ने कहा कि नगर में यातायात के सफल संचालन के लिए शासन-प्रशासन तत्पर है। एसडीएम बीके सिंह ने ई रिक्शा चालकों से तय रूट पर चलने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीओ वेद प्रकाश, चेयरमैन आमिर अरफात भी मौजूद रहे।
उधर, खैराबाद में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने इस प्रणाली का उद्घाटन ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए किया। नगर पालिका ईओ प्रेम शंकर गुप्ता ने बताया नगरपालिका द्वारा अब तक 328 ई रिक्शा का पंजीकरण किया जा चुका है। संचालन के लिए नगर में पांच रूट बनाए गए हैं। कार्यक्रम में मनोज कुमार राना, नदीम आलम, प्रदीप कुमार, मो. रिज़वान आदि उपस्थित रहे। इसी तरह मिश्रिख में भी ई रिक्शा को नई व्यवस्था के तहत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें