फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 40 विद्यालयों का हुआ निपुण आकलन, एप से भेजी रिपोर्ट

Fri, 08 Dec 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का निपुण आकलन जारी है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के 40 विद्यालयों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीमों ने आकलन किया। इस दौरान डेढ़ हजार छात्र-छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता को जांचा गया। इसके बाद एप से उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई।
विज्ञापन

प्रत्येक न्याय पंचायत में पांच संकुल शिक्षक नामित हैं। उन्हें अपने विद्यालयों को 31 दिसंबर तक निपुण लक्ष्य प्राप्त कराने का दायित्व दिया गया है। उसकी हकीकत जानने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद द्वारा टीमें भेज कर जांच कराई गई। बृहस्पतिवार को विभिन्न टीमों द्वारा 40 विद्यालयों के कक्षा एक से तीन तक लगभग 1,450 बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता की निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से ऑनलाइन जांच हुई। इसके बाद आख्या उच्च अधिकारियों को भेजी गई।
संकुल शिक्षक अनवर अली ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय ईरापुर, प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदीपुर, प्राथमिक विद्यालय मानपुर , प्राथमिक विद्यालय नवागांव नेवादा, खानपुर सादात , ढ़खेरा व अन्य में छात्र-छात्राओं का रैंडम आकलन हुआ। जिसमें छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता और उपस्थिति संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें