फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बड़े भाई की पुलिस से शिकायत के बाद कर लिया आत्मदाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा। तंबौर की ग्राम पंचायत पचुरखी निवासी अनुज तिवारी (22) ने मंगलवार देर रात खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अनुज ने पुलिस के भय से आत्मघाती कदम उठाया। बुधवार शाम क्षेत्राधिकारी लहरपुर नागेंद्र चौबे मौके पर पहुंचे तो परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाना बंद कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, अनुज मंगलवार को अपने बड़े भाई के साथ खेत में घास छीलने गए थे। वहां दोनों भाइयों के बीच मामूली बात पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस पर अनुज बड़े भाई की शिकायत करने नजदीकी पुलिस चौकी दलपतपुर पहुंच गए। वहां पुलिस ने उन्हें समझाकर एक ई रिक्शा पर बैठाकर घर भेज दिया। ई रिक्शा चालक ने अनुज पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। इस पर मंगलवार रात पुलिस मामले की जांच करने अनुज के घर पहुंची। परिजनों ने पुलिसकर्मियों को बताया कि अनुज घर नहीं हैं।
परिजनों के अनुसार अनुज इस दबिश से भयभीत होकर खेत पहुंचे और वहां रखे छप्पर की पत्तियां नोंचकर अपने शरीर पर ढेर लगाकर माचिस से आग लगा ली। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे अनुज का शरीर काफी जल गया था। देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस के भय से आत्मघाती कदम उठाने का आरोप लगाया तो बुधवार शाम क्षेत्राधिकारी लहरपुर नागेंद्र चौबे घर पहुंच कर उनसे बात की। इसके बाद परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाना बंद कर दिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि परिजन तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें