फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: स्कूल आइए, हम खुद बनवाएंगे आपका आधार कार्ड

Mon, 12 May 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। आधार कार्ड से वंचित बच्चों का स्कूल में दाखिला लेने में विद्यालय आनाकानी करते थे। अब जब छात्र संख्या लगातार घट रही है तो इसमें आ रहीं बाधाएं दूर की जा रही हैं। अब बिना आधार कार्ड के भी दाखिला हो जाएगा। गुरुजी खुद प्रयास करके दाखिले के बाद आधार कार्ड बनवाएंगे। बीएसए ने सभी शिक्षकों को शत-प्रतिशत नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में नौनिहालों को तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं। स्कूल की तरफ से एमडीएम, पुस्तकें, जूते-मोजे, स्वेटर व ड्रेस मिल रही है। इसके बावजूद विद्यालयों में छात्र संख्या घट रही है। इसको लेकर हुई समीक्षा में मालूम हुआ कि बहुत से बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं है। अगर वह विद्यालय आते हैं तो पहले उनसे आधार कार्ड बनवाकर दाखिला लेने के लिए कहा जाता है। कई बार अभिभावक रूचि नहीं दिखाते हैं तो बच्चे दाखिले से वंचित हो जाते हैं। इस पर बेसिक शिक्षा विभाग ने इसमें थोड़ी छूट दी है। अभिभावकों से कहा कि वह अपने बच्चों का विद्यालय में दाखिला जरूर करवा दें। आधार कार्ड प्रधानाध्यापक अपने माध्यम से बनवाएंगे। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी।

बीआरसी पर बनेंगे आधार कार्ड
बच्चों के आधार कार्ड प्रत्येक बीआरसी पर बनवाएं जाएंगे। जिले में 19 बीआरसी पर आधार कार्ड बनवाने की पूरी व्यवस्था है। इसके लिए कंप्यूटर ऑपरेटर भी तैनात हैं। इससे अभिभावकों को न तो अपने पैसे खर्च करना पड़ेंगे और न ही उन्हें लाइन लगनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना आधार कार्ड होंगे दाखिले
बिना आधार कार्ड भी स्कूलों में दाखिले लिए जाएंगे। बीआरसी के माध्यम से अभिभावक अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवा सकते हैं।
अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें