फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लेखपाल की कार व ई रिक्शा में भिड़ंत, सात घायल

Wed, 24 Jun 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा। बिसवां तहसील में तैनात लेखपाल दीपक वर्मा (35) बुधवार को कार से मल्लापुर की ओर से वापस लौट रहे थे। वहीं, रेउसा के हथिना गांव निवासी ई रिक्शा चालक राजेश भार्गव (38) सवारियां बैठाकर बिसवां से लौट रहे थे। बिसवां मार्ग पर नायरा पेट्रोल पंप अकसोहा के पास दोनों की आमने सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इस हादसे में ई रिक्शा सवार थानगांव के बरियारपुर निवासी सूरजलाल (40), रेउसा हथिना निवासी चालक राजेश भार्गव, राजपुर कला निवासी रामचंद्र (32), जमौली निवासी अनमोल (36), तंबौर के रत्नगंज निवासी मुनेश्वर (29), भिठनाफर्र निवासी महाराजा देवी (42) और कोडारी निवासी अर्जुन (26) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. राज बहादुर पटेल ने बताया कि सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, हादसे में कार चालक लेख पाल दीपक वर्मा व उनका एयरबैग खुलने के कारण बच गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें