फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 25 जनवरी को 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन होगा। जिसमें युवाओं और महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिले के कॉलेजों व महाविद्यालयों में विविध आयोजन होंगे। जनपद स्तरीय कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में होगा। यह जानकारी डीएम विशाल भारद्वाज ने इस कार्यक्रम के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाता दिवस के कार्यक्रम कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाए। उन्होंने सभी विद्यालयों से इसमें सहयोग करने को कहा। बताया विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे मतदाताओं द्वारा शपथ ली जानी है।
सुबह बीएलओ द्वारा बूथ पर, निर्वाचक व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा वीआरसी पर तथा जिला मुख्यालय पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल, कालेजों व अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में ऑनलाइन गेम्स, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन व गीत आदि प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन होगा।
विज्ञापन

मतदाताओं को आसानी से सूचना उपलब्ध कराए जाने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ई-एपिक एप की शुरूआत की जाएगी। इसे मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड किया जा सकेगा।
निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के जनपदों में स्थापित सीएससी (जन सुविधा केंद्र) के माध्यम से साधारण डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र दिए जाने की भी व्यवस्था की गई है। यह जानकारी डीएम ने दी। बताया, इसके अतिरिक्त मतदाता संबंधित मतदाता सूची में ऑनलाइन अपना नाम पंजीकरण कराने एवं संशोधन कराने की भी सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें