फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, धूप रही बेअसर

Tue, 02 Dec 2025 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सर्द पछुवा हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मंगलवार को पूरे दिन धूप में भी ठंडक महसूस होती रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी कुछ दिन और ऐसी ही ठिठुरन रहेगी। इसके बाद शीतलहर चलने से गलन बढ़ने के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री जबकि न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से तेज पछुवा हवाएं चल रही हैं। इससे ठंड बढ़ती जा रही है। दिसंबर शुरू होते ही ठिठुरन भी महसूस होने लगी है। मंगलवार की सुबह करीब आठ किलोमीटर की रफ्तार से सर्द हवा चली। इससे लोगों की कंपकंपी छूट गई। दिन चढ़ने के साथ हवा की गति भी बढ़ती रही। दोपहर में 13 किमी प्रति घंटे की गति से चली पछुवा हवाओं के कारण धूप के बीच भी ठिठुरन का अहसास होता रहा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल अभी कुछ दिन ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमान ही नहीं अब विजिबिलिटी और आर्द्रता भी सताएगी। अभी तीन चार दिन अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री के आसपास बना रहेगा। न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री से नीचे रहेगा। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवा चलने की वजह से ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें