फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुनगुनी धूप से कुछ राहत पर गलन बरकरार

विज्ञापन
सीतापुर में रविवार को धूप खिलने के बाद सरोजनी वाटिका पार्क में मस्ती के बच्चे। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुुर। जिले में रविवार को धूप निकलने के बाद भी गलन बरकरार रही। गुनगुनी धूप कुछ राहत तो मिली, लेकिन शाम होते ही ठंड फिर से बढ़ गई। रात में कोहरा और दिन में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो अभी ठंड से राहत के आसार नहीं है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन भर बदली होने की वजह से सूरज बादलों के बीच ही छिपे रहते हैं, इससे धूप न निकलने से सर्दी का सितम और बढ़ रहा है। शनिवार को मामूली धूप निकलने के बाद रात में घना कोहरा पड़ने लगा। जिसकी वजह से लोगों का सड़कों पर चलना दूभर हो गया।
चंद कदम की दूरी भी नहीं दिख रही थी। किसी तरह से लोग गंतव्य तक पहुंचे। रविवार सुबह भी ठंड इतनी जबरदस्त थी कि लोग रजाई से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। दिन चढ़ने के साथ किसी तरह से लोग रजाई से बाहर निकले। जरूरी काम वाले और नौकरीपेशा लोग दस्ताना और टोपी लगाकर बाहर निकले। दोपहर 12 बजे के बाद आसमान साफ हुआ और सूर्य देवता के दर्शन हुए, लेकिन धूप में तेजी नहीं होने की वजह से शरीर को बहुत राहत तो नहीं मिली।
विज्ञापन

बच्चों ने पार्क में की मस्ती
बच्चों के साथ परिवार के लोग संडे मनाने के लिए पार्क गए। वहां पर बच्चों ने मस्ती की। इस सबके बीच गलन से राहत नहीं मिली। धूप के बीच भी गलन बरकरार रही। शाम होते ही सूरज के ढलने के साथ गलन का सितम शुरू हो गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, रविवार को जिले का अधिकतम तापमान में दो डिग्री उछाल के साथ पारा 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। रविवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फिलहाल दो से तीन दिन मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें