फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन व शीतलहरी में ठिठुरे लोग

Sat, 14 Jan 2017 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शीतलहर ने ढाया सितम, लोगों की छूटी कंपकंपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गलन व ठिठुरन से शनिवार को भी लोग हलाकान रहे। बर्फीली हवा ने दिन में भी लोगों के शरीर से गर्म कपड़ों का बोझ कम नहीं होने दिया।
विज्ञापन


हालांकि दोपहर में हवा की रफ्तार कुछ मंद पड़ने से धूप ने राहत प्रदान की। लिहाजा, पारा उछलकर चार डिग्री पहुंच गया। शाम गहराते ही सर्दी के तेवर फिर तल्ख हो गए। गलन बढ़ने से लोग घरों में जा दुबके। 

शनिवार की सुबह शीतलहर की चपेट में रही। गलन व ठिठुरन ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। ठंड से परेशान हर कोई अलाव जलाकर गर्मी लेता नजर आया। सुबह आठ किमी. प्रतिघंटे की स्पीड से चलने वाली बर्फीली हवा दोपहर में मंद पड़ी तो धूप ने गर्माहट का अहसास कराया।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड से राहत पाने को लोग धूप सेंकते नजर आए। चटख धूप से पिछले 24 घंटे के मुकाबले न्यूनतम पारे में दो डिग्री की उछाल दर्ज की गई। वहीं, सूरज ढलते ही गलन बढ़ गई। ठंड का प्रकोप देख लोग घरों में दुबक गए।

रात आठ बजे शहर में सन्नाटा पसर गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को आर्द्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें