फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड डायरिया का प्रकोप बढ़ा पांच बच्चे भर्ती

Thu, 24 Dec 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी के असर दिखाते ही जिले में कोल्ड डायरिया के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। इनमें खासकर छोटे बच्चे चपेट में आ रहे हैं। महज 12 घंटे में जिला अस्पताल में पांच मरीज कोल्ड डायरिया से ग्रसित पहुंचे। इसमें एक मरीज को छोड़कर बाकी चार मरीज बच्चे ही थे।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी मुजाबिर के पुत्र समीर (एक माह) को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

यहां पर चिकित्सकों ने बताया कि समीर कोल्ड डायरिया से ग्रस्त है। इसी तरह से शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरीनपुर निवासी इंद्रशेखर के पुत्र कार्तिकेय (6), रामकोट कस्बा निवासी उद्यांश (14 माह), इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर निवासी अनिल के पुत्र शुभम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ये सभी बच्चे कोल्ड डायरिया की चपेट में हैं। इसके अलावा शहर के जेल रोड निवासी दिवाकर प्रसाद (78) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें भी कोल्ड डायरिया के चपेट में आना बताया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें