फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस भी पॉजिटिव, लखनऊ भेजा सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएस ट्रूनेट जांच में पॉजिटिव मिले हैं। इस पर उन्होंने मशीन को गड़बड़ बताकर आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा है। एहतियात के तौर सीएमएस ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने कुछ समस्या होने पर अस्पताल की नई बिल्डिंग स्थित ट्रूनेट मशीन से कोरोना की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सीएमएस का कहना है कि मशीन की जांच में रिपोर्ट कुछ डिडेक्टेड लो आई है, इससे संशय बना हुआ है। आरटीपीसीआर से जांच कराई जा रही है। उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
देर रात रिपोर्ट आ सकती है। फिलहाल, खुद को आइसोलेट कर एहतियात बरत रहा हूं। कहा कि लैब टेेेक्नीशियन ने भी ट्रूनेट से जांच कराई थी। वह भी पॉजिटिव आया था। आरटीपीसीआर में रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसलिए शंका है कि मशीन में कुछ गड़बड़ी है। इसे सही करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें