फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीएमओ साहब...अवैध पैथालॉजी की जांच करिए, तत्काल कार्रवाई कर बताएं

Sat, 30 Dec 2023 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर सहित पूरे जिले में तमाम पैथालॉजी अवैध रूप से चल रही है। यह मरीजों से मनमाना पैसा वसूलते हैं। अमर उजाला ने इन पैथालॉजी के खिलाफ कई खबरें प्रकाशित की हैं। डीएम ने खबरों का संज्ञान लिया है। जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में डीएम ने सीएमओ को तत्काल इनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में सीतापुर अर्बन, सिधौली, हरगांव, रेउसा, मिश्रिख, पिसावां, बेहटा, सांडा, रामपुर मथुरा व खैराबाद की टीकाकरण प्रगति खराब मिली। डीएम अनुज सिंह ने सीएमओ को सीएचसी अधीक्षक को चेतावनी जारी करने की हिदायत दी। डीएम ने कहा पात्रों के गोल्डन कार्ड जारी किए जाएं। कोई भी पात्र लाभार्थी गोल्डन कार्ड से वंचित न रहे।
डीएम ने कहा कि संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित किया जाए। ई-कवच पोर्टल पर एएनएम द्वारा नियमित रूप से कार्य किया जाए। लंबित आशा भुगतान तत्काल दिया जाए। ई-संजीवनी एप के माध्यम से टेली कंसल्टेशन सेवा उपलब्ध कराई जाए। बैठक के दौरान सीडीओ निधि बंसल, सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह, डीपीआरओ मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें