फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: यू डायस पोर्टल फीडिंग में 361 विद्यालयों नहीं दी शिक्षकों की सूचना

Sat, 30 Dec 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के 361 विद्यालयों ने अपने यहां पर पढ़ा रहे शिक्षकों की सूचना यू डायस पोर्टल पर नहीं भरी है। शासन की समीक्षा में यह बात सामने आई है। खैराबाद ब्लॉक प्रदेश के फिसड्डी 50 ब्लॉकों में शामिल हुआ। इस पर 10 दिन के अंदर सूचना अपडेट करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

यू-डायस पोर्टल पर शिक्षक मॉड्यूल के तहत प्रत्येक विद्यालय को जानकारी भरनी होती है। इसमें शिक्षकों का पूरा डेटा भरा जाता है। शासन स्तर से बराबर इसकी मॉनीटरिंग की जाती है। इधर, हुई समीक्षा में मालूम हुआ कि खैराबाद ब्लॉक के 361 विद्यालयों ने अपने यहां पर पढ़ाने वाले शिक्षकों की जानकारी अपडेट नहीं की है। इस ब्लॉक में 427 विद्यालय है। जिसमें 66 ने जानकारी भरी है। 361 विद्यालय अपूर्ण है। इस पर शासन ने सख्त नाराजगी जताई है। 10 दिन के अंदर इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


मांगी गई है सूचना
यू-डायस पर अपूर्ण विद्यालयों को तत्काल सूचना अपडेट करने के निर्देश दिए गए है। बीईओ खैराबाद से इसकी रिपोर्ट तलब की गई है।
अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें