फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीएमओ ऑफिस ने अस्पताल में भर्ती होने के मांगे कागजात

Mon, 03 Jun 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद(सीतापुर)। पथरी के ऑपरेशन के बहाने किडनी निकालने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के धरना देने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में भर्ती महिला से इलाज से जुड़े सभी कागजात मांगें हैं। पीड़ित महिला ने सभी कागजात उपलब्ध करवा दिए हैं।
विज्ञापन

मलुही सरैंया निवासी विमला देवी ने 2014 में खैराबाद के एक चिकित्सक से पथरी का ऑपरेशन कराया था। आरोप है कि चिकित्सक ने ऑपरेशन के बहाने एक किडनी निकाल ली।
इस मामले में पीड़ित परिवार ने शनिवार को विकास भवन के समक्ष धरना दिया था। पीड़िता के बेटे शिवकुमार ने बताया कि धरनास्थल पर कोई भी अफसर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

शाम को जब घर वापस गए तो स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में भर्ती होने के कागजात मांगे थे। सभी कागज उपलब्ध करवा दिया है। जबकि इससे पहले जब सीएमओ को शिकायत की थी तब भी दे दिया गया था। शिवकुमार ने कहा अगर छह जून तक कार्रवाई नहीं होती है तो मुख्यमंत्री आवास तक कूच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें