फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ व बीएसए से जवाब तलब

Mon, 04 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम अमृत त्रिपाठी ने खैराबाद व लहरपुर के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। मुआयने में स्वास्थ्य सेवा बदहाल मिली। खैराबाद में जहां एक महिला चिकित्सक लंबे समय से अनुपस्थित मिलीं, वहीं अन्य व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं मिली। जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए महिला चिकित्सक द्वारा कार्यभार ग्रहण न करने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं केंद्र प्रभारी व एसीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्ट दी। जबकि संविदा कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। उन्होंने बीएसए व सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब किया है। जिलाधिकारी खैराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, यहां तैनात महिला चिकित्सक डॉ. खुशबू अनुपस्थित मिलीं।

छने पर पता चला कि डॉ. खुशबू ने नौ अक्तूबर 2015 से 15 दिसंबर 2015 तक छुट्टी ली थी, लेकिन समय बीतने के बाद भी कार्यभार नहीं संभाला। वहीं महिला चिकित्सक ने कोई अवकाश प्रार्थना पत्र भी नहीं भिजवाया है। इस पर डीएम ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि डॉ. खुशबू को कार्यभार ग्रहण करने के लिए पत्र भेजा जाए।
विज्ञापन


एक सप्ताह के अंदर कार्यभार ग्रहण न करने पर उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाए। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक महिला डॉक्टर की नियुक्ति अवश्य की जाए। जहां पर एक से अधिक महिला डॉक्टरों की संख्या है, उनको स्थानांतरित कर उन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात किया जाए, जहां महिला डॉक्टर नहीं हैं।

इस दौरान डॉक्टरों ने बताया कि अक्सर कम मात्रा में दवा उपलब्ध होने के कारण दिक्कतें आती हैं। इसके लिए डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को समुचित मात्रा में दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने पर डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. देवराज चौधरी व एसीएमओ एआई बेग को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।

वहीं दवा पिलाने के लिए चिकित्सकों की टीम के स्कूल नही पहुंचने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण के निर्देश दिए।

ष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात संविदा कर्मियों द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल न करने पर स्वास्थ्य संविदा कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। डीएम ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों की लम्बाई, वजन, आंख व आयरन आदि की जांच कर उन्हें आयरन, फोलिक एसिड आदि दवाइयां वितरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें