फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीएम डेढ़ घंटे शहर में रहेंगे, सुबह सात बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन
शहर में की गई बैरिकेडिंग।
विज्ञापन
सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए सोमवार को शहर में यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह सात बजे से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


छोटे वाहनों काे दूसरे रूट से गुजारा जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन से करीब आधे घंटे पहले शहर में कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। सीएम करीब 1.20 घंटे शहर में रहेंगे।
इस दौरान वह शहर के शास्त्रीनगर स्थित तपोधाम आश्रम जाएंगे। उन्होंने बताया कि सीएम के दौरे के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर में कई मार्गों पर वाहनों को दूसरे रूट गुजारा जाएगा।
विज्ञापन


भारी वाहनों के लिए ये रास्ते :
एसपी ने बताया कि नवीन चौक से भारी वाहन मंडी चौकी की तरफ नहीं जाएंगे। महोली व वैदेही वाटिका की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। मंडी समिति गेट से कोई भी भारी वाहन मंडी चौकी की तरफ नहीं जाएंगे। उन्हें कांशीराम काॅलोनी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। काजीकमालपुर से भारी वाहन श्यामनाथ की तरफ नहीं आएंगे। उन्हें महोली व हरगांव की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें