फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बादल छाए, उमस ने किया बेहाल

Sun, 04 May 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम का मिजाज रविवार को फिर बदल गया। सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा। हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकलती रही लेकिन बादलों की आवाजाही लगातार बनी रही। इस वजह से दिन के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि उमस ने परेशान किया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान बिना किसी बदलाव के 24 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। सोमवार को मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव के बाद भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। रविवार सुबह आसमान में मेघों का डेरा रहा। बादल घिरने से बारिश होने की उम्मीद जगी। लेकिन कुछ देर बाद आसमान साफ होने पर लोगों को मायूस होना पड़ा। फिर दोपहर तक धूप-छांव का खेल चला।
इसके बाद सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। शनिवार की तुलना में अधिकतम पारा दो डिग्री लुढ़का जरूर, मगर उमस कम नहीं हुई। घरों में उमस व चिपचिपी गर्मी से हर कोई बेचैन दिखाई दिया। कूलर व पंखे चलने के बाद भी लोग पसीना-पसीना होते रहे। सूरज ढलने के बाद भी उमस ने चैन नहीं लेने दिया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को मौसम में खास बदलाव के संकेत नहीं हैं। बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें