फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: करंट लगने से क्लीनिक संचालक की मौत

Sun, 05 Oct 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया (सीतापुर)। महमूदाबाद के मोहम्मदपुर निस्फी गांव निवासी शुभम वर्मा (27) की रविवार को करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने घर में टेबल फैन को सही कर रहे थे। अचानक उन्हें करंट लगा और वह तार से चिपक गए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उनकी मां ने देखा तो शुभम कमरे में अचेत पड़े मिले। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण भी मौके पर आ गए। उन्होंने शुभम को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि शुभम का विवाह 23 नवंबर को होना था। उनकी एक बड़ी बहन मोहिनी हैं। उनका विवाह हो चुका है। शुभम महमूदाबाद कस्बे में क्लीनिक चलाते थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें