नैमिषारण्य। क्षेत्र में फर्जी क्लीनिक चलने की शिकायत पर बुधवार को सीएचसी अधीक्षक मिश्रिख डॉ. प्रखर श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। इस दौरान क्लीनिक संचालक जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सके।
ललिता देवी मंदिर के पास जनता क्लीनिक है। शिकायत के बाद सीएचसी अधीक्षक यहां औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान क्लीनिक संचालक आरके सिंह क्लीनिक संचालन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर सीएचसी अधीक्षक ने क्लीनिक संचालक को चेतावनी देते हुए क्लीनिक सीज करने की बात कही। जिस पर वह भड़क गए और और धौंस दिखाने लगे। हालांकि उनकी धौंस काम नहीं आई। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि क्लीनिक संचालक को चार जनवरी तक क्लीनिक, डॉक्टर्स और अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने की चेतावनी दी।