कुतुबनगर। पिसावां में मंगलवार शाम पशु चराने को लेकर सेमरा और अर्थापुर गांव के ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए।
सेमरा निवासी कमल सिंह यादव के अनुसार उनका भाई आशीष अर्थापुर की ओर पशु चरा रहा था। इसी दौरान एक गाय तिल के खेत में चली गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पशुओं को चोट पहुंचाई और पशु चरा रहे युवक को पीटा।
दूसरी ओर अर्थापुर निवासी समसुद्दीन ने चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।