फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट बनीं मिश्रिख नगर पालिका की प्रशासक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख/सीतापुर। मिश्रिख नगर पालिका की अध्यक्ष सरला देवी के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज होने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा को प्रशासक नियुक्ति किया गया है। इससे नगर पालिका में कर्मचारियों का वेतन सहित अन्य कामकाज सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष पर प्रशासनिक व वित्तीय गबन के गंभीर आरोप लगे थे। यह आरोप उप जिलाधिकारी की जांच में सही पाए गए थे। इस पर शासन ने सरला देवी के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज कर दिए है। जिलाधिकारी को यहां पर प्रशासक नियुक्ति करने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन प्रशासक नियुक्ति होने में लगातार देरी हो रही थी।
12 दिन बीत जाने के बाद प्रशासक न होने से कर्मचारियों का वेतन लटका हुआ था। इसके अलावा कई प्रशासनिक निर्णय प्रशासक न होने की वजह से नहीं हो पा रहे थे। जनता की समस्याएं लंबित हो रही थी। इससे यहां के लोगों को काफी दुश्वारियां उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा को मिश्रिख नगर पालिका का प्रशासक नियुक्ति किया है। अब सिटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में नगर पालिका के कामकाज होंगे। अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को मिश्रिख नगर पालिका का प्रशासक नियुक्ति कर दिया है। अब नगर पालिका में कोई भी काम नहीं रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें