फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: टीकाकरण बाद बिगड़ी बच्चे की तबीयत, आईसीयू में भर्ती

Tue, 27 Oct 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सीएचसी कसमंडा इलाके में एक आठ माह के बच्चे को टीका लगने के चार दिन बाद तबीयत बिगड़ गई। बच्चे के कमर से नीचे का हिस्सा काला पड़ गया। परिजन ने बच्चे को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर बच्चे की मां ने सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपतिआर से मिलकर मामले की शिकायत की। डीएम के हस्तक्षेप के बाद बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को पूरे मामले की जांच कराने के लिए निर्देशित किया है। कमलापुर इलाके के बहरीमऊ निवासी दामिनी ने बताया कि नौ अक्तूबर को गांव की आशा सुशीला टीकाकरण के लिए बुलाने आई थी। एएनएम सपना शुक्ला ने टीका लगाया था। इसके बाद बुखार आ गया। बुखार की दवा दी गई। चार दिन बाद बच्चे के कमर से नीचे का हिस्सा काला पड़कर सड़ने लगा है। इसके बाद सीएचसी में ले जाकर भर्ती करवाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले टीकाकरण में लापरवाही बरती गई फिर सीएचसी में भी सही इलाज नहीं हुआ। बच्चे की मां दामिनी ने सोमवार को जिलाधिकारी को बच्चे की हालत दिखाई। इस पर डीएम ने तत्काल जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह को बच्चे को भर्ती करा इलाज करवाने के लिए निर्देशित किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निशांत गुप्ता ने बताया कि बच्चे की हालत काफी गंभीर है। आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें