फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को ड्रेस के लिए करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सरकारी विद्यालय के नौनिहालों को यूनिफॉर्म के लिए अभी इंतजार करना होगा। कारण, यूनिफार्म को लेकर अभी विभाग को बजट नहीं मिला है। यह बजट सीधे विद्यालय के खाते में आएगा। प्रधानाध्यापक बच्चों की नापजोख कराते हुए उन्हें यूनिफार्म मुहैया कराएंगे। विभाग का कहना है कि इस समय कोरोना के कारण नौनिहाल विद्यालय नहीं आ रहे है। इसी वजह से थोड़ा विलंब हो रहा है। फिर भी इस माह के अंत तक बजट आने की उम्मीद है। इसका लाभ जिले के 5.27 लाख नौनिहालों को मिलेगा।
विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के नौनिहालों को एक जोड़ी निशुल्क यूनिफॉर्म मिलती है। एक जोड़ी ड्रेस की कीमत छह सौ रुपये निर्धारित की गई है। यह यूनिफार्म जुलाई से अगस्त माह के बीच हर बरस मिल जाती है। इसके लिए बजट विद्यालय के प्रधानाध्यापक को दिया जाता है।
प्रधानाध्यापक बच्चों की नापजोख करवाकर उनको ड्रेस सिलवाते है। लेकिन इस बार कोरोना के कारण अप्रैल व मई माह में स्कूल बंद रहे। एक जुलाई से स्कूल तो खुल गए है, लेकिन नौनिहालों को विद्यालय नहीं बुलाया जा रहा है। उनको ऑनलाइन ही पढ़ाई कराई जा रही है। लेकिन सरकार ने घर पर रहने के बाद भी सरकारी सुविधाएं देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पिछले बरस भी उनके अभिभावकों को बुलाकर स्कूल में यूनीफार्म वितरित की गई थी। इस बार अभी तक नौनिहालों के लिए यूनिफार्म का बजट शिक्षकों को नहीं मिल सका है। इसकी वजह से यूनिफार्म वितरण में देरी हो रही है।
पिछले साल सभी को मिली थी ड्रेस
अगर पिछले बरस की बात की जाए बेसिक शिक्षा विभाग में पंजीकृत सभी नौनिहालों को यूनिफॉर्म का लाभ दिया गया था। उस समय कोरोना के कारण स्कूल बंद थे। लेकिन उनके अभिभावकों को स्कूल बुलाकर यूनिफार्म मुहैया करा दी गई थी। यूनिफार्म का वितरण सितंबर व अक्तूबर माह तक चला था। बीएसए का कहना है, यूनिफार्म वितरण में धांधली को लेकर एक भी शिकायत नहीं आई थी।
विज्ञापन

जल्द मिलेगा बजट
नौनिहालों की यूनिफार्म के लिए अभी बजट हासिल नहीं हो सका है। उम्मीद है जल्द ही बजट मिल जाएगा। उसके बाद नौनिहालों को यूनिफार्म वितरित कर दी जाएगी।
- अजीत कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें