सीतापुर। शासन ने स्कूल खुलने से पहले तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसका असर जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा है। प्राथमिक विद्यालय लोहारबाग स्कूल के मुख्य गेट पर पेड़ टूटा पड़ा है।
लेकिन प्रधानाध्यापक ने इसे हटवाना जरूरी नहीं समझा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था कि एक जुलाई को जब स्कूल खुले तो सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिले।
प्राथमिक विद्यालय लोहारबाग के गेट पर एक पेड़ टूटा हुआ पड़ा है। जब नौनिहाल स्कूल जाएंगे तो वह इस पेड़ के नीचे से होकर गुजरेंगे। इससे खतरा बना हुआ है।