फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे स्कूल जरूर आएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विकासखंड क्षेत्र खैराबाद के कंपोजिट विद्यालय रामकोट से स्कूल चलो अभियान की जिलाधिकारी ने विधिवत शुरुआत की। उन्होंने माला पहनाकर बच्चों का स्वागत करते हुए स्कूल आने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय रामकोट में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने नव प्रवेशी छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर, लड्डू खिलाकर व उपहार देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बीते सत्र में संकुल के विभिन्न विद्यालयों के सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सर्वाधिक उपस्थिति देने वाले बच्चों को भी जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।
कोरोना महामारी के दौरान शैक्षिक सहयोग देने वाले प्रेरणा साथियों को भी जिलाधिकारी की तरफ से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गये। कार्यक्रम में बीएसए अजीत कुमार ने समस्त शिक्षकों से शत-प्रतिशत नामांकन कराने की अपील की। जिलाधिकारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इस सम्मान को प्राप्त करने वालों में ज्यादातर बालिकाएं हैं जो बालिका शिक्षा में हो रही प्रगति की परिचायक हैं।
विज्ञापन

इस बीच जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी ग्रहण किया। उन्होंने डालमिया भारत फाउंडेशन की तरफ से स्कूल सपोर्ट कार्यक्रम के तहत कराए गये कार्यों की सराहना की। बीईओ खैराबाद अशोक कुमार यादव द्वारा सभी के प्रति आभार जताया गया। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम में बीडीओ, टीएन सिंह यूनिट हेड डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर, प्रदीप कुमार पांडेय, आशीष सिंह व एआरपी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें