थाना क्षेत्र में रविवार को शौच गई एक बालिका को जबरन पकड़ कर गांव के ही एक युवक ने रेप किया। पीड़िता केे चिल्लाने पर जब ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी।
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को दबोचा जाएगा।
संदना इलाके के एक गांव की बारह वर्षीय बालिका रविवार को गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव निवासी मुमताज ने उसे दबोच लिया। आरोप है कि मुमताज ने उसके संग जबरन रेप किया। जब बालिका ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। इसके बाद पीड़िता ने घर जाकर आपबीती सुनाई।
मामले को लेकर पीड़िता की ओर से आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। एसओ संदीप सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। रेप के आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।