फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटों के गिरने से दबकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। दीवार की जगह लगी ईंटें गिरने से दबकर एक बालक की मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की है। उस समय वह खेल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लेखपाल ने भी जांच की है।
विज्ञापन

कमलापुर थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी शिवा (11) पुत्र मंगा गुरुवार सुबह गांव में ही टोर्री के मकान के पास खेल रहा था। टोर्री के घर के आगे दीवार की जगह पर ईंटों को लगाया गया था। खेलते समय जब शिवा ईंटों की दीवार के पास पहुंचा, तभी अचानक दीवार गिर गई, जिससे शिवा ईंटों के नीचे दब गया।
आननफानन में लोग मौके पर पहुंचे और ईंटें हटाकर शिवा को बाहर निकाला। इस बीच शिवा की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। खबर पाकर पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें