फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरे से बच्ची की मौत, 13 बीमार

Sat, 14 May 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
vccxv - फोटो : getty images
विज्ञापन
पिसावां के मुल्लाभीरी गांव में खसरे का प्रकोप फैलता जा रहा है। शनिवार को खसरे से पीड़ित एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि 13 लोग बीमार हैं। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंच सकी है। आशा बहू बच्चों को दवाएं दे रही हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव में टीम भेजने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन


 ग्राम मुल्लाभीरी निवासी शिवराम की पुत्री कोमल (4) व अंशिका (1) के शरीर पर लाल दाने निकले थे। दोनों को बुखार भी आ रहा था। पहले तो परिवार ने इसे मामूली बात समझा और क्षेत्र के एक प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। यहां चिकित्सक ने दोनों में खसरे की पुष्टि की। इसी बीच शनिवार को मासूम कोमल ने घर पर ही दम तोड़ दिया।

जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद पता चला कि गांव के राम नरेश की पुत्री मुस्कान (8), पुत्र सौरभ (5), गौरव (6 माह), सर्वेश का पुत्र सचिन (7), उमाशंकर की पुत्री गोल्डी (9), रोहिनी (6), रामशंकर का पुत्र सत्यवान (8), पुत्री मुस्कान (3),ज्योती (8 माह), संतराम की पुत्री लक्ष्मी (5) समेत 13 बच्चे बीमार हैं।
विज्ञापन


इन सभी का क्षेत्र के प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के अस्पताल में उन्हें इलाज की सुविधा ही नहीं मिली। उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक इस मामले से अनभिज्ञता जता रहे हैं। सीएमओ हरगोविंद सिंह का कहना है कि मुल्लाभीरी गांव में स्वास्थ्य टीम भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही चिकित्सकों की टीम गांव पहुंचेगी और बच्चों का इलाज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें