फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाल कलाकारों ने प्रस्तुत किया भावपूर्ण अभिनय

Mon, 19 Oct 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। ऐतिहासिक मां संकटा धाम के सांस्कृतिक मंच पर आयोजित दशहरा महोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय रामलीला मंचन के दूसरे दिन स्थानीय बाल कलाकारों ने राम-सुग्रीव मित्रता की लीला का मनोहारी मंचन किया। आकर्षक वेशभूषा में सजे बाल कलाकारों ने अपने संवादों के जरिए मौजूद दर्शकों को भावविभोर कर खूब तालियां बटोरी। इस दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन

रामलीला के मंचन की शुरुआत धाम समिति के अध्यक्ष आरके बाजपेयी, महामंत्री शिवम गुप्त व मुख्य पुजारी पंडित पुरूषोत्तम मिश्र, मेला मैनेजर अशोक नाग ने राम दरबार की आरती के साथ की। मंचन में दिखाया गया कि सीता की खोज में निकले राम-लक्ष्मण को रावण से युद्ध में मारे गए जटायू घायल मिलते हैं। जटायू के अंतिम संस्कार के बाद ऋष्यमूक पर्वत पर उनकी सुग्रीव से मित्रता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें