फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीएचसी व पीएचसी का होगा कायाकल्प

Sun, 28 Dec 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर की पहल पर जिले की 22 सीएचसी व 66 पीएचसी में मिल रही सुविधाओं में इजाफा होगा। ब्लॉक स्तर पर बीडीओ व नगर क्षेत्र में ईओ को यहां पर मूल्यांकन करके स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिए सभी संबंधित विकासखंडों के अवर अभियंताओं के माध्यम से सर्वेक्षण कराया जा रहा है। सर्वेक्षण के आधार पर सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इन सुधार कार्यों में भवन की मरम्मत, रंगाई-पुताई, शौचालयों का दुरुस्तीकरण, परिसर एवं बाउंड्रीवाल का कार्य, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि के कार्य कराए जाएंगे।
इसके साथ ही आवश्यकतानुसार परिसर में इंटरलाॅकिंग व भवन में टायलीकरण के काम भी कराए जाएंगे। इन कार्यों को कराने से चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को सुविधा होगी। चिकित्सालयों व उनके परिसर की सफाई व्यवस्था भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें