फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दुष्कर्म मामले में सांसद राकेश राठौर पर आरोप तय, अब 28 मई को होगी पीड़िता की गवाही

Sat, 17 May 2025 12:27 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में दुष्कर्म के मामले में सांसद राकेश राठौर पर कोर्ट ने आरोप तय कर दिया है। अब 28 मई को पीड़िता की गवाही होगी। सांसद की ओर से हाईकोर्ट में आरोप पत्र खारिज किए जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म के आरोप में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सांसद पर आरोप तय कर दिए हैं। सुनवाई के लिए अगली तारीख 28 मई नियत की गई है। इस दिन पीड़िता की गवाही कोर्ट में होगी।

विज्ञापन


17 जनवरी को एक महिला ने सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज सांसद को गिरफ्तार भी किया था। सांसद ने निचली अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की, लेकिन कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। बाद में हाईकोर्ट ने सांसद को जमानत दी थी। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: फतेहपुर समेत 26 जिलों के बीएसए को नोटिस, परस्पर तबादले में शिक्षकों के आवेदन सत्यापन न करने पर सख्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने केस में एक और धारा बढ़ाते हुए निचली अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। सांसद के पक्ष से दो दिन पूर्व आरोपों को गलत बताते हुए उसे खारिज करने की मांग की गई थी। लेकिन, कोर्ट ने शुक्रवार को उनकी मांग को खारिज करते हुए आरोप तय कर दिए हैं। सांसद की ओर से हाईकोर्ट में आरोप पत्र खारिज किए जाने की अपील की गई है। हालांकि मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें