फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था : विद्यालयों में नहीं पहुंचे प्रश्नपत्र, ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवाल

विज्ञापन
संदना क्षेत्र के जूनियर विद्यालय महसूई में ब्लैक बोर्ड पर लिखे सवाल। - फोटो : संदना क्षेत्र के जूनियर विद्यालय महसूई में ब्लैक बोर्ड पर लिखे सवाल।
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा सोमवार को अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई। गोंदलामऊ विकासखंड में कृषि विज्ञान का प्रश्नपत्र ही नहीं पहुंचा। अध्यापक इंतजार करते रहे। इसके बाद मजबूरी में ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखे गए। विद्यार्थियों ने उत्तरपुस्तिकाओं पर प्रश्न उतारकर इनके जवाब दिए।
विज्ञापन

परीक्षा के पहले ही दिन कक्षा सात में कृषि विज्ञान विषय का पेपर होना था, लेकिन परीक्षा शुरू होने तक किसी भी विद्यालय में प्रश्नपत्र नहीं पहुंच सका। शिक्षकों ने मजबूरी में कक्षा सात का प्रश्नपत्र स्वयं तैयार किया। इसी से बच्चों की परीक्षा कराई। यह समस्या पूरे विकासखंड गोंदलामऊ के कई विद्यालयों में देखने को मिली। जूनियर विद्यालय महसुई के शिक्षक अतुल यादव ने बताया कि कक्षा सा का प्रश्नपत्र विद्यालय में नहीं पहुंचा था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शिक्षकों ने स्वयं प्रश्नपत्र बनाकर परीक्षा कराई।
रामगढ़ विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरीश कुमार सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय में भी प्रश्नपत्र समय पर नहीं पहुंच सका। यही स्थिति जूनियर विद्यालय गोपालपुर पश्चिम व बरताल विद्यालय में रही। बीईओ सिमी निगार ने बताया कि सभी कक्षाओं के पेपर लाए गए थे, लेकिन कुछ बंडल छूट जाने के कारण ये दिक्कत हुई है। कुछ विद्यालयों में कक्षा सात का पेपर देरी से जरूर पहुंचा है। जहां लेट हुआ है, वहां फोटो खींचकर भेज दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें