फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के निर्वाचन कार्यक्रम में हुआ फेरबदल

Mon, 26 Oct 2015 11:09 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में प्रधान व सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम में आंशिक फेरबदल किया गया है। इस बार तीन चरणों में पांच-पांच ब्लॉक और चौथे चरण में चार ब्लॉक शामिल किए गए हैं। इसके अलावा चरणवार ब्लॉकों की आपस में अदला-बदली की गई है। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक की ओर से ये संशोधित कार्यक्रम अपर निर्वाचन आयुक्त को भेजा गया है।
विज्ञापन



मालूम हो, अपर निर्वाचन आयुक्त वेदप्रकाश वर्मा ने 19 अक्तूबर को जिलाधिकारी इंद्रवीर सिंह को जारी पत्र में कहा था, कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 के लिए ग्राम पंचायत के प्रधानों तथा सदस्यों के निर्वाचन की अधिसूचना नवंबर 2015 के प्रथम सप्ताह में जारी करना प्रस्तावित है। जनपद द्वारा क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन हेतु विकासखंडों का चरणवार ब्यौरा आयोग को उपलब्ध कराया गया था। जिनके आधार पर इन पदों के निर्वाचन संपन्न कराए जा रहे हैं।


निर्वाचन आयोग ने इसी तर्ज पर प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव कराने का निर्णय लिया है। कई जनपदों ने मतदान के अनुभवों को देखते हुए ब्लॉकों के चरणों में आंशिक रूप से बदलाव का अनुरोध निर्वाचन आयोग से किया है। जिससे प्रधान व सदस्य का निर्वाचन अधिक कुशलता से कराया जा सके।
विज्ञापन



अपर निर्वाचन आयुक्त ने डीएम से कहा था, कि यदि आपके जनपद में भी आंशिक बदलाव की जरूरत हो तो पुलिस अधीक्षक से विचार-विमर्श कर 31 अक्तूबर तक प्रस्ताव मुहैया करा दें। जिसके आधार पर परिवर्तनों को आयोग के केंद्रीकृत डाटाबेस में फीड किया जा सके। अपर निर्वाचन आयुक्त के निर्देश मिलने के बाद अफसरों ने जिले में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव कार्यक्रम में आंशिक फेरबदल किया है। संशोधित कार्यक्रम का विस्तृत ब्यौरा अपर निर्वाचन आयुक्त को भेजा गया है। निर्वाचन आयोग से ही इस पर अंतिम फैसला होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें