फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निकायों का बदला भूगोल तो रच दिया इतिहास

Thu, 18 May 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सीमा विस्तार के कारण जिले के दो नगर निकायों का भूगोल बदला तो दोनों ही जगह विजेताओं ने इतिहास रच दिया। महमूदाबाद में नगर पालिका का गठन होने के बाद से अब तक हुए चुनाव में तीसरी बार अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड मोहम्मद अहमद ने बना दिया, तो महोली में सीमा विस्तार के बाद मामूली किसान की पत्नी केतुका ने चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन

महमूदाबाद नगर पालिका का गठन वर्ष 1988 में हुआ था। 1989 में हुए चुनाव में मोहम्मद अहमद अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। 2006 में मोहम्मद अहमद की पत्नी तस्नीम बानो और 2012 में फिर मोहम्मद अहमद चुनाव जीते। वर्ष 2017 के चुनाव में इस परिवार को सफलता नहीं मिली। 2023 के चुनाव से पहले महमूदाबाद नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ। छह ग्राम पंचायतों के 10 राजस्व गांव नगर पालिका में शामिल कर लिए गए। इनमें इंचौली, चतुरा बेहड़, श्यामदासपुर, बाछीलपुर, सुकईपुर, गुलरामऊ, गोपालपुर, लेलकला आदि शामिल हैं। 2023 के चुनाव में सीमा विस्तार वाले इलाकों से निर्णायक बढ़त पाकर मोहम्मद अहमद तीसरी बार नगर पालिका अध्यक्ष बनने में कामयाब रहे।

महोली नगर पंचायत का सीमा विस्तार भी वर्ष 2023 के निकाय चुनाव से पहले हुआ था। 12 गांवों को नगर पंचायत में जोड़ा गया था। इस कारण तीन नए वार्ड भी अस्तित्व में आए। भिरिया, अढ़ौरी, गुजिया, अढ़ौरा और महोली देहात को भी नगर पंचायत में शामिल किया गया। इन नए इलाकों की मदद से केतुका ने इतिहास रच दिया। केतुका के पति चंद्र कुमार सामान्य किसान हैं। साइकिल पर सवार होकर मैदान में उतरीं जिस प्रत्याशी को सत्ताधारी दल के दिग्गज सबसे कमजोर आंक रहे थे उसने इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें