फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दूर होगी लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या

Thu, 18 May 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुतुबनगर(सीतापुर)। विद्युत उपकेंद्र देवगवां से जुड़े करीब 150 गांवों में लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या दूर होने वाली है। इस उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि कर पांच से 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर रखा जाएगा। इससे करीब दो लाख आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

देवगवां स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ था। इस वजह से ओवरलोड होने के कारण लो-वोल्टेज व ब्रेकडाउन की समस्या बनी रहती थी। कई बार अधिक क्षमता के ट्रांसफॉर्मर की मांग को लेकर उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर प्रदर्शन भी किया था।

अवर अभियंता उमाकांत त्यागी ने बताया कि एक वर्ष पहले अधिक क्षमता के ट्रांसफॉर्मर लगाने का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया था। 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर विद्युत केंद्र पर आ गया है। गुरुवार को ट्रांसफाॅर्मर बदला जाएगा। इस वजह से गुरुवार सुबह नौ बजे से लेकर शुक्रवार सुबह नौ बजे तक देवगवां, अर्थाना, कुसैला व इस्लामनगर चारों फीडरों से जुड़े मोहल्लों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें