नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ की आरती अब बनारस गंगा आरती के समान होगी। यह आरती अष्टकोणीय होगी। इसको लेकर जल्द ही रणनीति तैयार की जाएगी। इस आरती में जहां पुजारियों की पोशाक में बदलाव होगा। वहीं आरती की थाली भी बदल जाएगी।
नैमिष के पुजारी व संत महात्माओं के साथ जिला प्रशासन बैठक कर अंतिम रूप देगा। गुरुवार को डीएम अमृत त्रिपाठी ने नैमिष में विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी।
डीएम ने नैमिषारण्य का पूरा भ्रमण किया और अफसराें के साथ गेस्ट हाउस में मंथन किया। डीएम ने कहा नैमिष का विकास शासन व प्रशासन की प्राथमिकता हैं। इसके तहत कार्य तेजी के साथ किए जाएं। चक्रतीर्थ के निरीक्षण के दौरान वहां गंदगी होने पर नाराजगी जताई।
यही नहीं पूरे चक्रतीर्थ को पेंट करने के निर्देश भी दिए गए। यहां सोलर लाइट लगाने शौचालय, रैन बसेरे की बेहतर व्यवस्था करने व रैन बसेरे की पर्ची के लिए एक कर्मी चक्रतीर्थ पर तैनात करने के निर्देश दिए। डीएम ने इसके साथ राजघाट आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम सर्वेश कुमार, एसडीएम मनोज पांडे, अधिशासी अभियंता आरबी यादव सहित विकास से जुडे़ विभागों के कई अफसर मौजूद रहे।
20 अप्रैल से मिलेगी 24 घंटे बिजली
20 अप्रैल से नैमिषारण्य तीर्थ को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी। बुधवार को उपकेंद्र के निरीक्षण के दौरान पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने डीएम को यह जानकारी दी। शासन ने नैमिष तीर्थ को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने को उपकेंद्र का निर्माण कराया है। बुधवार को डीएम ने उपकेंद्र का निरीक्षण किया।
बडे़ मकदूम व इजितेमा का लिया जायजा
डीएम ने खैराबाद के बडे़ मकदूम दरगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई को लेकर उन्हाेंने ईओ को निर्देश दिए। वहां स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण कराने को कहा। डीएम ने यहां सोलर लाइट लगाने व खराब पड़ी हाईमास्ट को सही करने का भी निर्देश दिया। भी कहा गया।