फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चकमार्ग को तीन साल बाद कराया कब्जा मुक्त

Sun, 24 Nov 2024 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। सरकारी चकमार्ग (कच्चा रास्ता) पर तीन वर्षों से दबंगों ने कब्जा कर रखा था। थाना समाधान दिवस में शनिवार को शिकायत आई तो अफसर भी चौंक पड़े। प्रशासन व पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और चकमार्ग से कब्जा हटवाया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दरअसल, नायब तहसीलदार वसुंधरा त्रिपाठी व एसओ अनिल कुमार सिंह थाने में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुन रहे थे। इस बीच क्षेत्र के धनीपुर से राधेश्याम यादव पहुंचे, उन्होंने कहा कि साहब तीन वर्षों से दंबगों ने सरकारी चकमार्ग पर कब्जा कर रखा है। कई बार शिकायतों के बावजूद चकमार्ग अवैध कब्जे से मुक्त नहीं हो पा रहा है। फरियादी की बात सुनकर प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।
चकमार्ग की पैमाइश कराई गई। इसके बाद ट्रैक्टर व कल्टीवेटर से चकमार्ग को कब्जा मुक्त करा दिया गया। क्षेत्रीय किसानों ने अब राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि अब वह अपने खेतों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इस मौके पर कानूनगो अवधेश कुमार पांडेय, लेखपाल अमित श्रीवास्तव व दीपराज सुमन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें