फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खतरे का सफर बन रहा चहलारी घाट पुल

Tue, 02 May 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बदहाल हो गया चहलारी घाट पर बना पुल।
विज्ञापन
रेउसा(सीतापुर)। सीतापुर से बहराइच को जोड़ने वाले चहलारी घाट पुल का सफर खतरनाक हो गया है। कई जगहों पर पुल में पड़ी सरिया दिख रही है। कई महीनों से ऐसी ही हालत है पर जिम्मेदारों ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

करोड़ों की लागत से बने चार किलोमीटर लंबे चहलारी घाट पुल से गुजरना सुरक्षित नहीं है। पुल के निर्माण में इस्तेमाल की गई सरिया कई जगह पर उभरकर ऊपर आ गई है।
नुकीली सरिया से वाहन पंक्चर होने का खतरा रहता है। वहीं बारिश में यहां पानी भरने से हादसे की आशंका रहती है। उपजिलाधिकारी बिसवां पीएल मौर्य ने बताया पीडब्ल्रूूडी को पत्र भेजा गया है। जल्द ही इसकी मरम्मत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें