फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गरीबों को उजाड़ कर आबादी में बनाया जा रहा सीजीडी गोदाम

Sat, 08 Feb 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लखनऊ से लखीमपुर जाने वाले स्टेट हाईवे से सटे खैराबाद ब्लॉक के ग्राम टेड़वा चिलौला में गरीबों को उजाड़ कर सीजीडी गोदाम बनाया जा रहा है। जिस जमीन पर गोदाम का निर्माण हो रहा है, उस नवीन परती जमीन पर बीते कई साल से लोग झुग्गी-झोपड़ी डालकर जीवन यापन कर रहे थे। अब उन्हें उजाड़ कर वहां पर सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) के गोदाम का निर्माण कराया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने इस मामले की शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की ओर से टेड़वा चिलौला गांव में सीजीडी की स्थापना की जा रही है। नवीन परती के गाटा संख्या 303 पर यह कार्य कराया जा रहा है। इसपर तमाम वर्षों से जरूरतमंद लोग रह रहे थे। इनके रहने का सहारा छीन लिया गया है। उन्हें उजाड़कर सीजीडी गोदाम बन रहा है।

उजाड़े गए लोगो ने बताया अपना दुखड़ा
गीता ने बताया कि कच्ची दीवार के सहारे छप्पर और टीन डालकर रहे थे। उसे उजाड़ दिया गया है। गरीबी के कारण घर बनाने की समस्या है। दूसरे के प्लॉट में डेरा डाला है। गीता के बेटे नागेंद्र की झोपड़ी भी उजाड़ दी गई है। इससे वह मजदूरी की तलाश में दिल्ली चला गया है। मूला ने बताया कि पति की मौत हो गई है। तीन लड़की और दो बेटे हैं। पति को पट्टा पर मिले स्थान पर रह रहे थे। उसे नष्ट कर दिया गया है। शासनादेश के अनुसार 50 मीटर त्रिज्या में आबादी के बाहर ही गैस गोदाम बनाने का नियम है। इसके बावजूद घर के दरवाजे को बंद कर वहां टीन शेड लगाकर निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर विकास राज्य मंत्री से लगाई गुहार
टेड़वा चिलौला निवासी सहदेव ने 15 जनवरी को नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु को पत्र भी सौंपा गया। नगर विकास राज्य मंत्री ने एसडीएम सदर को समस्या को दृष्टिगत रखते हुए कार्रवाई करने के निर्देश भी दिया लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें