फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमा होने लगा जीवित होने का प्रमाण पत्र

Tue, 03 Nov 2015 12:02 AM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे शासन स्तर से पेंशनरों को राहत देते हुए वर्ष में कभी भी प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा दी गई है, लेकिन इसका प्रचार-प्रसार न होने से गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नवंबर व दिसंबर माह में अभियान चलाकर जीवित होने का प्रमाण पत्र जमा करने का कार्य सोमवार से प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन

 
सीतापुर जिले में 13 हजार पेंशनर हैं, जिनके खातों में कोषागार के माध्यम से पेंशन भेजी जा रही है। मालूम हो कि पेंशनरों को प्रति वर्ष, मैं जिंदा हूूं को लेकर कोषागार अथवा बैंक में जीवित होने का प्रमाण स्वयं उपस्थित होकर देना होता है। इसको लेकर नवंबर व दिसंबर में अभियान चलाकर पेंशनरों के फार्म जमा किए जाते हैं। सोमवार से पेंशनरों का फार्म जमा करने का कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें