फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैमिष में लाखों ने लगाई आस्था डुबकी

Sun, 30 Oct 2016 05:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नैमिष चक्रतीर्थ में डुबकी लगाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार्तिक अमावस्या पर रविवार को नैमिषारण्य के चक्रकुंड और गोमती में लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। बाद में ललिता देवी मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों एवं मठों में जाकर पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया।  
विज्ञापन


नैमिषारण्य में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। कार्तिक अमावस्या पर नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए शनिवार शाम से श्रद्धालुओं के नैमिषारण्य पहुंचने का दौर शुरू हो गया था। रविवार अलसुबह नैमिषारण्य चक्रतीर्थ और गोमती नदी के तट पर श्रद्धालुओं के स्नान करने का सिलसिला शुरू हो गया।

नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ व गोमती नदी में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को जल अर्पित किया और उनकी आराधना की। बाद में श्रद्धालुओं ने मां ललिता देवी मंदिर में जाकर मां के दर्शन किए। इनके अलावा रुद्रावर्त तीर्थ, आर्यावर्त तीर्थ, व्यास गद्दी, हनुमान गढ़ी आदि मंदिरों में भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उनका स्तुतिगान कर उनसे मन्नतें भी मांगीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें