फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीडीओ को बंद मिला आयुष्मान आरोग्य मंदिर

Sat, 28 Feb 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद ब्लॉक के दो गांवों का सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या ने शनिवार को निरीक्षण किया। पंचायत भवन में गंदगी मिलने और सचिव व पंचायत सहायक के अनुपस्थित मिलने पर इनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीडीओ ने ग्राम केदारपुर स्थित पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इसके परिसर में गंदगी पाई गई। शौचालय जर्जर एवं अक्रियाशील पाया गया। सचिव और पंचायत सहायक अनुपस्थित मिले। इनके विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। दीवारों का प्लास्टर भी टूटा मिला।
पंचायत राज विभाग से बनवाए गए आरआर सेंटर का भी संचालन नहीं हो रहा है। एडीओ पंचायत ने बताया कि ई-रिक्शा खरीदा नहीं गया है। सीडीओ ने शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिया। इसके बाद ग्राम धन्नीपुरवा के पंचायत भवन और परिसर में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर कलुवापुर निरीक्षण में बंद पाया गया। मुख्य द्वार पर ताला लगा मिला। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसके संचालन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें