फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बैकफुट पर आईं सीडीओ, बीडीओ करेंगे मॉनीटरिंग

Fri, 24 Nov 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शिक्षकों की रोजाना हाजिरी पंचायत सहायक से लेने के आदेश के एक दिन बाद सीडीओ बैकफुट पर आ गईं। इस आदेश का शिक्षकों ने कड़ा विरोध किया था। सीडीओ ने कहा कि आदेश मिस प्रिंट हो गया था। बीडीओ इसकी मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन

सीडीओ निधि बंसल ने बुधवार को एक आदेश पारित किया था। इसमें कहा था कि पंचायत सहायक प्रतिदिन बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की हाजिरी सुबह नौ बजे लेंगे। अगर ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक नहीं है तो ग्राम रोजगार सेवक यह काम करेंगे। इस आदेश के बाद शिक्षक संगठनों ने ऐतराज जताया था।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवींद्र दीक्षित ने कहा था हमें हाजिरी की मॉनीटरिंग से कोई आपत्ति नहीं है। बस किसी कैडर के अफसर से हाजिरी प्रमाणित कराई जाए। वहीं सोशल मीडिया पर इस आदेश की खूब खिल्ली उड़ी थी। इस कड़े विरोध के बाद सीडीओ बैकफुट पर आ गईं। सीडीओ ने कहा आदेश मिस प्रिंट हुआ था। इसे संशोधित करके जारी किया जाएगा। बीडीओ रोजाना गूगल सीट पर इसकी जानकारी भरकर उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें