फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अभियान चलाकर 15 गोवंश पकड़े

Sat, 02 Sep 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में अब विशेष अभियान चलाकर गोवंश पकड़े जाएंगे। नगरपालिका ने इसके लिए प्रशिक्षित 10 लोगों की स्पेशल टीम बनाई है। टीम पूरे शहर में रोजाना सुबह व शाम को अभियान चलाकर आवारा गोवंश को पकड़ेगी। शुक्रवार को 15 गोवंश पकड़े गए। ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया गोवंश को पकड़ने के लिए इन 10 लोगों को ट्रेनिंग दी गई है। यह शहर के प्रमुख मार्गों सहित अन्य मार्गों पर भ्रमण करेंगे। इस दौरान गोवंश को पकड़कर गोशाला भेजा जाएगा। 15 सितंबर तक यह लगातार अभियान चलता रहेगा। शुक्रवार को 15 गोवंश पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


कान्हा गोशाला फुल
शहर में बनी कान्हा गोशाला फुल हो गई है। इस गोशाला में इस समय 382 गोवंश हैं। अब पकड़े जाने वाले गोवंश इमलिया सुल्तानपुर व खैराबाद गोशाला में रखे जाएंगे। ईओ ने बताया पकड़े जाने के बाद इन्हें सीधे गोशाला भेजा जा रहा है। वहीं अगर पशुपालक छुड़वाने आ रहे हैं तो उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें