कुंवर गड्डी। अटरिया क्षेत्र के हमीरपुर निवासी पूर्व प्रधान अखिलेश मिश्र की गाय पर सोमवार देर रात कच्ची दीवार गिर गई। अखिलेश ने बताया कि बीती रात उनकी गाय घर के अहाते में बंधी थी। रात में तेज बारिश के दौरान अहाते की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गाय के ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर गाय की मौत हो गई। (संवाद)