फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 करोड़ में मिल रहे सिर्फ 11 करोड़

Mon, 21 Nov 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद जिले की बैंकें सोमवार को भी आर्थिक संकट से जूझती रहीं। लोग रुपये लेने बैंक पहुंचे, लेकिन उन्हें मांग के अनुरूप भुगतान नहीं मिल सका। सभी 325 शाखाओं में कैश की किल्लत रही।
विज्ञापन


अफसरों की माने तो जिले में रोजाना 46 करोड़ रुपये की जरूरत रहती है पर मौजूदा समय में सिर्फ 11 करोड़ रुपये ही दिये जा रहे हैं। इस कारण लोगों को मांग से कम भुगतान किया जा रहा है।

सबसे बुरा हाल ग्रामीण क्षेत्र की बैंक शाखाओं का है, जहां तमाम बैंकों में कैश खत्म हो गया। जिले में 102 एटीएम हैं, इनमें सोमवार को करीब 20 एटीएम ही चल सके। सोमवार को जिले की बैंकों में 45 करोड़ रुपये जमा हुए, जबकि 12 करोड़ का भुगतान किया गया।
विज्ञापन


500 व 1000 रुपये की नोटबंदी के बाद जिले में आर्थिक संकट सा आ गया है। सोमवार सुबह आठ बजे से ही बैंक शाखाओं व एटीएम के सामने लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी।

इनमें जिला मुख्यालय पर स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक व एक्सिस बैंक में ही दिव्यांग, महिलाओं व बुजुर्गों को सुविधाएं मिलती नजर आईं। जबकि अन्य बैंक शाखाओं व एटीएम पर सारे नियम कानून किनारे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें