फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। भाजयुमो कार्यकर्ता ने सपा के लोहिया वाहिनी अध्यक्ष व हज कमेटी के महासचिव के खिलाफ देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करके धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए रामपुर मथुरा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोठवल निवासी व भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नीरज कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है।
इसमें बताया है कि सपा की लोहिया वाहिनी के महमूदाबाद नगर अध्यक्ष व हज कमेटी के महासचिव मोहम्मद आफताब अहमद ने हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम पर फेसबुक के माध्यम से अभद्र टिप्पणी करके पोस्ट डाली है।
इससे हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने नीरज की तहरीर पर मोहम्मद आफताब अहमद के खिलाफ धारा 295-ए तथा 67-ए के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें