फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रुचि की मौत मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 14 Jul 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
रूचि की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सिधौली। कस्बे के प्रेमनगर उत्तरी मोहल्ला निवासी रुचि श्रीवास्तव (35) की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के भाई ने पुलिस को दहेज प्रताड़ना व हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। हरदोई के ऊंचा थोक सांडी मार्ग निवासी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी बहन रुचि को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। ससुरालीजनों ने ही हत्या की है। उन्होंने अपने जीजा लकी श्रीवास्तव उर्फ दीपू, उनके छोटे भाई मोनू व लकी की बहनों रोशनी, गुड़िया व सुमन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें